Faridabad/Alive News: 8 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर की तस्करी के मामले में तिगांव थाना प्रभारी व उनकी टीम ने शराब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शिव है जो यूपी के मैनपुरी एरिया का रहने वाला है। आरोपी से 8 पेटी शराब बरमाद की है। शराब को पुलिस कब्जे में लेने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शिव है जो यूपी के मैनपुरी एरिया का रहने वाला है और फरीदाबाद में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को वैगनआर गाड़ी में अवैध शराब सहित काबू किया था।
आरोपी के कब्जे से 6 पेटी कार्ल्सबर्ग बियर, 1 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन और 1 पेटी रॉयल स्टैग बरामद की गई। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी बचने की कोशिश करने लगा परंतु पुलिस टीम द्वारा उसे थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठेके पर सेल्समैन का काम करता है और ठेके से शराब लेकर यूपी सप्लाई करने जा रहा था क्योंकि यूपी में हरियाणा के मुकाबले शराब महंगी है इसलिए वहां पर यह महंगे दामों पर बिकती है जिससे ज्यादा मुनाफा होता है। बरामद की गई शराब को पुलिस कब्जे में लेने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

