July 31, 2026

आज छाएंगे हल्के बादल, फिर बदला एक्यूआई

Noida/Alive News: शहर में लगातार बन रहे बारिश के आसार के बीच गुरुवार को जहां सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई वही ग्यारह बजे से तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थमी और धूप निकल आई थी। लेकिन दोपहर में फिर से बारिश शुरू हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। 
मौसम विभाग के हालिया आंकड़े बताते है कि शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे वही अधिकतम तापमान 36 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से न्यूनतम तापमान से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। तीन और चार अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही बारिश के आसार बने रहेंगे। 
केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की बात करे तो नोएडा का एक्यूआई 104 और ग्रेटर नोएडा 156 है जो येलो जोन और मध्यम श्रेणी दर्ज किया जा रहा है।