May 3, 2024

वृक्षों की रक्षा में समाई जीवन सुरक्षा- स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

Faridabad/ Alive News: श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से आज आश्रम से मेवला महाराजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पौधे लगाने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आश्रम के अधिपति स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि वृक्षों की रक्षा में ही हमारे जीवन की सुरक्षा का भाव छुपा हुआ है। उन्होंने भक्तों से पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का संदेश दिया।


रामानुज संप्रदाय के तीर्थ क्षेत्र रूप में विख्यात श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम से मेवला महाराजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर विशाल होकर छाया प्रदान करने वाले पौधों को लगाने का कार्य किया गया। इस कार्य की शुरुआत अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज जिस प्रकार प्रदूषण की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। उससे जीव जगत पर आशंकाएं घिर रही हैं। यदि हमें जीवन को बचाना है तो हमें प्रकृति को भी बचाना होगा। उन्होंने यहां पिलखन आदि के आठ से 10 फुट ऊंचे पौधे रोपे। जिससे इन पौधों के बचने की संभावना अधिक बनी रहेगी। इन पौधों पर ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। जिससे कि बेसहारा पशु इन्हें अपना आहार न बना लें। इन पौधों को लगाने का काम जारी रहेगा।
आश्रम में आज निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें करीब 480 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त कीं।