Faridabad/Alive News: खेड़ी कला गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी अस्पताल परिसर में सोशल जस्टिस फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
इस मौके पर भोपाल सिंह ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण जरूरी है, ताकि वातावरण स्वच्छ और शुद्ध बना रहे। कार्यक्रम में अमरूद, जामुन और हार श्रंगार सहित कई पौधे लगाए गए।
लाखन सिंह ने कहा कि बड़े ही नहीं, बच्चों को भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं।
इस कार्यक्रम में सोशल जस्टिस फाउंडेशन के अध्यक्ष रामरतन नर्वत, जनरल सेक्रेटरी सचिन अत्री, प्रिंसिपल सुलक्षणा शर्मा, मास्टर लाखन सिंह, डीआर चौधरी, जाट उत्थान समिति के प्रधान भोपाल सिंह, बीपी दहिया, रमेश चौधरी, बीएम शर्मा, वाईएस प्रिंसिपल राधेश्याम कौशिक, लेक्चरर ममता, संजय शास्त्री, डीपी सतीश नर्वत सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

