September 12, 2026

विधायिका सीमा त्रिखा ने सैक्टर-21 सी की मुख्य सड़क का किया उद्घाटन

Faridabad/Alive News : सोमवार को बड़खल विधानसभा की विधायिका सीमा त्रिखा ने एशियन अस्पताल के सामने सैक्टर-21 सी की मुख्य सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायिका सीमा त्रिखा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बड़खल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बड़खल झील भरने का सपना पूरा होगा। ऐतिहासिक बड़खल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी, वह अब फिर एक बार पानी से सराबोर होगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर मुख्य रुप से सतेन्द्र पाण्डेय, सुनील सेतिया, शालिनी मंगला, पंकज सिहाल, राकेश भाटिया, रूद्र देव शर्मा, महेन्द्र शर्मा, ललित भाटिया, रेनू बलबीर भाटिया, सरिता गुप्ता, मधुर दत्ता, राधा भाटिया, प्रेम दीवान, डी.सी. निर्वाण, कविता अग्रवाल, लिखी चपराना, दीपक बैसला, कपिल शर्मा, कमलेश श्योरान आदि मुख्य लोग उपस्थित रहे।