September 22, 2026

टीएलएम और गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए बच्चों की पढ़ाई को बनाया जा रहा रोचक और आसान

Noida/Alive News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत फरीदाबाद जिले में किए जा रहे रचनात्मक और नवाचारी कार्यों को राज्य स्तर पर सराहना मिली है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निपुण फरीदाबाद की टीम ने क्लास में बच्चों की पढ़ाई को आसान, रोचक और प्रभावी बनाने के लिए तैयार किए गए विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम), गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों और नवाचारों का प्रदर्शन किया।

एफएलएन समन्वयक मनमोहन के मार्गदर्शन में टीम का प्रतिनिधित्व रेखा कादियान, रचना और राजलक्ष्मी ने किया। टीम ने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा के सामने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने निपुण टीम के नवाचारों की सराहना की।

प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए डीईओ अंशु सिंगला और डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लों ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऐसे प्रयास बच्चों के सीख