April 28, 2024

एससी मोर्चा के तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए लक्ष्मण तंवर

Faridabad/Alive News : भाजपा एस.सी.मोर्चा की एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय सैक्टर-9 में आयोजित की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकी, प्रदेश महामंत्री एस.सी.मोर्चा धमेन्द्र सहित जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व महापौर सुमन बाला मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा राम अवतार बाल्मिकी ने लक्ष्मण तंवर को एससी मोर्चा का तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मिीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव हर वर्ग को सम्मान दिया है और हर वर्ग आज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस अवसर पर एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री धमेन्द्र ने कहा कि लक्ष्मण तंवर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में से है जिसके चलते आज तीसरी बार उन्हें जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी दी गयी है। इस अवसर पर लक्ष्मण तंवर ने अपनी जम्बोजेट कार्यकारिणी की घोषणा भी की।

लक्ष्मण तंवर ने कहा कि यह कार्यकारिणी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकी, प्रदेश महामंत्री धमेन्द्र, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा से विचार विमर्श करके घोषित की जा रही है। लक्ष्मण तंवर ने बताया कि एससी मोर्चा जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण तंवर, महामंत्री महासचिव जयप्रकाश, संचिन मंडोतिया सरपंच, उपाध्यक्ष ओमपाल बाल्मिकी, ओमवीर तंवर, बिजेन्द्र सिंह, जगदीश, सतपाल, डी के मेडवाल, मंत्री सचिव अनिल बैनीवाल, के पी सिंह, सतीश ढकोलिया, प्रीतम, विजयपाल पूर्व सरपंच, अखिलेश, कोषाध्यक्ष सतबीर सागर, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, सह मीडिया प्रभारी विकास तंवर, प्रचार सचिव ज्ञान चंद गहलोत, सह प्रचार सचिव परवीन कुमार, कार्यालय प्रमुख शिव कुमार को जिम्मेवारियां सौपी गयी है।

इसी तरह एससी मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डा. ऋषि दयाल, अजय बाल्मिकी, सोनू, महावीर वैध, तेजपाल फौजी, ओमपाल बालगुहेर, हुकुम सिंह, सूरज, दिनेश कुमार, सुददे बाल्मिकी, ऋषि पाल,विकास खैरालिया, वीरपाल, सुरेश, नरेश मास्टर को बनाया गया है।