Faridabad/Alive News: जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने जानकारी दी कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
यह छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही है, ताकि उन्हें पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सके। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे NSP पोर्टल (http://scholarships.gov.in) पर जाकर योजना से संबंधित नियम, शर्तें और पात्रता को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिन छात्रों के आवेदन में कोई त्रुटि या दस्तावेज अधूरे पाए गए थे, उनके फॉर्म वापस भेज दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थी नया आवेदन न करें, बल्कि अपने पहले से किए गए आवेदन में ही सुधार करके दोबारा जमा करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
छात्रों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन या संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

