March 12, 2026

पानी का बिल भरवाने के नाम पर की लाखों की ठगी

Faridabad/Alive News: एपीके फाइल भेजकर पानी का बिल भरवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को  साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप बताया कि उसके पास एक मैसेज आया जिसमें पिछले छह: महीने के पानी के बिल न भरने के कारण पानी का कनेक्शन काटने के बारे नोटिस था और इसके साथ ही डीयूएलबी अधिकारी से बात करने के लिए नंबर भी दिया हुआ था। जब उसने उस नम्बर पर कॉल किया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला परंतु कुछ देर बाद उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसके बाद उसके पास भुगतान करके पानी के बिल को अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा है। जिस लिंक पर उसने अपनी और क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी भर दी और उसके कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 3,49,878 रुपये कट गये।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड  जिला देवघर ग्राम बीर सिंह डीह निवासी गुलटन, झारखंड जिला देवघर मधुपुर ग्राम द्वारपहाडी निवासी पंकज व बिहार जिला जमुई कल्याणपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुलटन व पंकज कॉलिंग का काम करते थे वहीं दीपक के खाताधारक है जो खाता में आये पैसों को निकाल कर आगे ठगों के दे देता था। तीनों आरोपी प्राइवेट काम करते है।