October 22, 2026

साइबर क्राइम के जरिए ठगे लाख रुपये

Palwal/Alive News : साइबर क्राइम के जरिए एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी जमशेद के अनुसार पलवल के कैलाश नगर निवासी मानसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके खाते से गत 20 अगस्त वर्ष 2020 को एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।