September 28, 2024

कुरुक्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल देंगे सुशील गुप्ता को मात

Kurukshetra/Alive News : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे के लिए वोटिंग की गिनती शुरू होने वाली है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इस बार कौन जीत रहा है उसके पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज पर लगातार बने रह सकते हैं। आपको बता दें, हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता और चौटाला परिवार के सदस्य और आईएनएलडी उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला के बीच है। इस सीट पिछली बार बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत की कोशिश में है। हरियाणा की इस लोकसभा सीट पर 6ठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ। कुरुक्षेत्र में 66.20 प्रतिशत मतदान हुआ। उस दिन हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान हुए, जिसमें सिरसा में सबसे ज्यादा मत पड़े।

5:08PM
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल 26272वोट से आगे।

3:30PM
हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीटे से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने बढ़त बना ली है। नवीन जिंदल पहले आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता से पीछे चल रहे थे। लेकिन अब वो 21279 वोट से आगे हो गए।

02:00PM
कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल 9102 मतों से आगे चल रहे हैं। नवीन जिंदल को अबतक 266007, सुशील गुप्ता को 256905 और अभय चौटाला को 37043 वोट पड़े हैं।

12:30PM
हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीजेपी के नवीन जिंदल ने आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता को पीछे कर दिया है। नवीन जिंदल ने 4332 वोटों की लीड ले ली है।

12PM
मतगणना में कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता आगे। बीजेपी के नवीन जिंदल दूसरे नंबर पर। तीसरे पर अभय चौटाला।