March 7, 2026

बॉडी बिल्डिंग में प्रतियोगिता कुलदीप ने जीता दूसरा स्थान

Faridabad/Alive News: आठ जून 2025 को दिल्ली के चिराग सामुदायिक भवन में आयोजित प्रतियोगिता में फज्जुपुर खादर गांव के निवासी कुलदीप राजपूत ने आयरन वारियर क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्रीय राजपूत परिषद के उपाध्यक्ष और फरीदाबाद सरपंच संगठन के प्रधान सूरजपाल ने कुलदीप को जीत कि बधाई दी। उन्होंने कहा कुलदीप की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कुलदीप ने को अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। कुलदीप को स्वजन सहित अन्य ग्रामीणों ने बधाई दी।