October 28, 2026

टिकट कटने पर कुलदीप बिश्नोई का ब्यान, कहा ‘मैं कोई लुगाई नहीं या किसी की बहू नहीं कि कोई मुझे मनाए’

Haryana/Alive News: हरियाणा लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए फतेहाबाद के गांव नाढोडी पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने टिकट कटने से नाराजगी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं कोई लुगाई नहीं या किसी की बहू नहीं कि कोई मुझे मनाए’। चुनाव प्रचार के दौरान लोग मेरे कान में आकर पूछ रहे हैं कि के करना है। मैं उनका भ्रम माइक से बोलकर दूर करता हूं।

मैं कहता हूं कि दिल खोलकर भाजपा की मदद करनी है। इसके बाद उन्होंने लोगों से बागड़ी भाषा में बीजेपी को वोट डालने की भी अपील की। बिश्नोई ने कहा कि इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि गर्मी इस समय अपने प्रचंड पर है, इसके बाद भी लोगों के ट्रैक्टरों से आने की लाइन नहीं टूट रही है। लोगों की यह आस्था पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के साथ है।