November 20, 2026

​कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों को मिला पॉक्सो एक्ट का प्रशिक्षण

Faridabad/Alive News: कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम-2013 को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पॉक्सो ट्रेनर एडवोकेट काम्या चौधरी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून के प्रावधानों की जानकारी दी।​

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान एडवोकेट काम्या ने यौन उत्पीड़न की कानूनी परिभाषा, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के गठन व उसकी भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और शिकायत मिलने पर होने वाली कानूनी व विभागीय कार्रवाई पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और संस्थानों व कर्मचारियों को अधिनियम के नियमों की पूरी समझ होनी चाहिए, ताकि प्रत्येक कार्यस्थल सुरक्षित बन सके।​कार्यक्रम में थाना कोतवाली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अब तक फरीदाबाद पुलिस के 5 से 6 थानों में ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।