May 8, 2024

जानिए किन मंत्रियों ने ली शपथ, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News: बीजेपी का जजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद मनोहर लाल सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इसी कड़ी में आज हरियाणा सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सीएम नायब सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें मंत्रियों ने पदभार संभालने की शपथ लेकर ली।

हिसार से बीजेपी विधायक डॉ कमल गुप्ता ने शपथ ली। एक बार फिर से हरियाणा से मंत्री बनाए गए। इन्होंने संस्कृत में शपथ ली।

बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। वह मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महिपाल ढांडा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए. पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं।

अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए। राष्ट्रीय नेताओं के करीबी माने जाने वाले असीम 2014, 2019 में अंबाला सीट से चुनाव जीत चुके हैं।