May 21, 2024

जानें कब है नरसिंह जयंती, महत्व और पूजा विधि

हिंदू धर्म में नरसिंह जयंती का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु ने अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था। इस साल पंचांग के अनुसार नरसिंह जयंती 25 मई, मंगलवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी।

महत्व
ऐसी मान्यता है कि भगवान नरसिंह जीवन में आने वाली बड़ी बाधाओं को दूर करते हैं, जब भगवान का भक्त कोई बड़ी मुसीबत में फंस जाता है तो सच्चे मन से स्मरण करने से भगवान उसकी रक्षा अवश्य करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह श्री विष्णु भगवान के चौथे अवतार माने जाते हैं। भारत में भगवान नरसिंह को वैष्णव संप्रदाय के लोग संकट के समय रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजते हैं।

पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर सभी कामों से निवृत्त हो जाएं। दोपहर के समय शुद्ध जल से स्नान करें। पूजा के स्थान को साफ कर भगवान नरसिंह की फोटो लगाएं और भगवान नरसिंह की फोटो के सामने दीपक जलाएं। उन्हें प्रसाद और लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद अपनी मनोकामना का ध्यान करके भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें। भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप मध्य रात्रि में भी करना सबसे शुभ माना जाता है। व्रत के दिन फलाहार कर सकते हैं। अगले दिन किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-वस्त्र का दान करके अपने व्रत का समापन करें।