September 19, 2026

शौक के लिए देसी कट्टा रखना आरोपी को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Faridabad/Alive News : शौक के लिए देसी कट्टा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहनवाज है। आरोपी पलवल के गांव अंधोला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर सेक्टर-3 नहर वाई पास रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में अवैध हथियार रखने कि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।