October 30, 2026

करीना बनी मां, दिया बेटे को जन्म

New Delhi/Alive News : करीना कपूर और सैफ अली खान के जिंदगी में नन्हें मेहमान ने दस्तक दे दी है, जी हां करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है.

मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक सुबह 7:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीना ने बेटे को जन्म दिया है. सैफ अली खान ने एक वेबसाइट पिंकविला को बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

कुछ दिन पहले प्रेग्नेंट करीना कपूर प्री-क्रिसमस पार्टी में अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ कैमरे में कैद की गई. पिछले 9 महीने से करीना की प्रेग्नेंसी इतनी खबरों में रही है कि इसे भारतीय मीडिया में सबसे अधिक कवर होने वाली प्रेग्नेंसी में से एक भी बताया जा रहा है.