September 15, 2026

‘कलयुगी मां’ ने चाय में जहर मिलाकर अपने 3 बच्चों को मारा, आरोपी महिला गिरफ्तार

Lucknow/Alive News : गाजीपुर में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को चाय में जहर मिलाकर मार डाला। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला ढढनी भानमल राय गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने तीन पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु (11), प्रियांशु उर्फ पीयूष (8), शेरू (3) और एक पुत्री दिव्यांशु (7) के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके ढढनी भानमल राय गांव आई हुई थी। करीब दो दिन पूर्व उसकी मोबाइल पर पति बालेश्वर यादव और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे वह काफी नाराज थी। जिससे उसने दोनों पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु व प्रियांशु और पुत्री दिव्यांशु को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। तीनों मासूम की हालत गंभीर होने पर मायके के लोग उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल भेज दिया।

इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पीयूष की मौत हो गई। जबकि बड़े पुत्र बब्बू उर्फ हिमांशु और पुत्री दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। वहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के दौरान शेरू अपनी नानी अकाली देवी के साथ गांव में किसी के घर गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

इधर, मंगलवार को बदहवास अवस्था में गुड़गांव से साईत बांध गांव पहुंचा बच्चों का पिता बालेश्वर यादव अपनों को देख कर फफक पड़ा। तीनों बच्चों के शव देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का जीविकापार्जन करने वाले बालेश्वर यादव को घटना की जानकारी होते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया। स्थिति ऐसी थी कि वह चलने लायक भी नहीं था। गांव के लोग सहारा देकर किसी तरह घर ले गए। उसने बताया कि बाहर रहते हुए भी वह अपने परिवार को पूरा पैसा भेज देता था। हलांकिं पुलिस कार्यवाही में लही हुई है।