April 24, 2024

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाड़ी करनाल में दिखाएंगे दम

Faridabad/Alive News: आज सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जूनियर विंग के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ इनेलो पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया, युवा जिला महासचिव अजय चौधरी और सरकारी एथलेटिक कोच डॉक्टर धर्मेंद्र के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता निदेशक वीरेंद्र बिधूड़ी ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी 14 और 15 मई को कर्ण स्टेडियम करनाल में भाग लेंगे।

सौ मीटर दौड़ में प्रशांत शर्मा ने प्रथम, बिंटू ने द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौ सौ मीटर दौड़ में प्रशांत शर्मा ने स्वर्ण, रोबिन ने रजत और बिंदु ने कांस्य पदक जीता। चार सौ मीटर दौड में यश ने स्वर्ण, कपिल ने रजत और अर्पित ने कांस्य पदक जीता। आठ मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने प्रथम, धीरज ने द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार 15 सौ मीटर दौड़ में ऋषभ ने, मोहम्मद ने प्रथम, मोहिन ने द्वितीय और कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में मोहम्मद माज ने स्वर्ण पदक, प्रियांशु ने रजत और मनीष सैनी ने कांस्य पदक जीता। पांच हजार मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम, राघव ने द्वितीय और गौरव और कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप इवेंट में मोहम्मद अता साजिद ने स्वर्ण पदक, रचित ने रजत और रितिक ने कांस्य पदक जीता।

लड़की वर्ग में सौ मीटर दौड में खुशी ने स्वर्ण, मानवी भाटिया ने रजत और योगिता पांचाल ने कांस्य पदक जीता। दो सौ मीटर दौड़ में डेलीना गौर ने पहला, भुवी अग्रवाल ने दूसरा और डिंपल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड में करुणा ने पहला, कामिनी ने दूसरा और दिव्या भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठ मीटर दौड में रेणु ने स्वर्ण, लक्ष्मी ने रजत और रुखसाना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पंद्रह मीटर दौड़ में कीर्तिका ने पहला, रेखा ने दूसरा और विनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में कीर्तिका ने स्वर्ण, नेहा ने रजत और डौली ने कांस्य पदक जीता।

पांच हजार मीटर की दौड़ में डिंपल डांगी ने स्वर्ण, दिव्या भारद्वाज ने रजत और रेखा ने रजत पदक जीता। एक हजार मीटर वाक रेस में आरती भडाना ने स्वर्ण, चंचल ने रजत और विनिता ने कांस्य पदक जीता। लांग जंप इवेंट में तन्नु ने स्वर्ण, योगिता ने रजत और कामिनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो इवेंट लडका वर्ग में मनीष ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय और करण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लडकी वर्ग में इशिका ने स्वर्ण, कशिश ने रजत और शैली ने कांस्य पदक जीता।

शॉटपुट इवेंट लड़का वर्ग में विकास ने पहला, प्रीत ने दूसरा और कुश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लडकी वर्ग में कोमल ने स्वर्ण, कशिश ने रजत और पूर्वी ने कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो इवेंट में दिव्यांश ने स्वर्ण, अमन ने रजत और वंश ने कांस्य पदक जीता।