Faridabad/Alive News : शनिवार के दिन फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग केे संयुक्त निदेशक संजीव कुमार पहुंचे। संयुक्त निदेशक संजीव कुमार ने दो सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर लैब, भाषा प्रयोगशाला, विद्यालय भवन और शौचालयों का निरीक्षण किया और छात्रों से भी बातचीत कर स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं का फीडबेक लिया। दोनों स्कूलों में निरीक्षण के दौरान कमियां देखी गई उनको जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।
संयुक्त निदेशक संजीव कुमार के फरीदाबाद पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, फरीदाबाद की खंड शिक्षा अधिकारी कमल चौधरी ने फूलों का बुक्का देकर स्वागत किया।
सबसे पहले एनआइटी तीन स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एनआइटी पांच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विद्यालय में उपस्थित शारीरिक शिक्षा से संबंधित अध्यापकों को खेलो इंडिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब) और भाषा प्रयोगशाला का विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रयोग करने के लिए निर्देश दिए। इस लैब में कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य डिजिटल उपकरण उपलब्ध होते हैं।

