October 27, 2026

27 जून को मण्डल रोजगार कार्यालय द्वारा जॉब फेयर का आयोजन

Faridabad/Alive News : उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मण्डल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद द्वारा आगामी 27 जून मंगलवार कोसुबह 10 बजे गवर्मेंट महिला आईटीआई फरीदाबाद के प्रागण में एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें लगभग 10-15 संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार प्रार्थियों जैसे मैट्रिक, 12वीं, ITIs डिप्लोमा होल्डर, स्नातक, सक्षम युवा आदि को निजी संस्थापनाओं में समायोजन हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किया जाएगा।