May 21, 2024

स्वर्गीय ताऊ देवीलाल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की शनिवार 23वीं पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी ने याद किया। पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर 9 में ताऊ देवीलाल मूर्ति की प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने चौ. देवीलाल के जीवन पर बोलते हुए कहा की उन्होंने सदैव कमेरे वर्ग की हितों की राजनिती की।

चौ. देवीलाल ने अपने जीवन पर्यंत समाज कल्याण के लिए कार्य किए। उनके लिए लोक कल्याण सत्ता से कही ज्यादा अधिक था। उनके किए बलिदान के कारण ही वो देश की राजनीति के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता बनें। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि चौ. देवीलाल की समाजिक ताने-बाने को जोड़े रखने की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज देशभर के बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है।

इस मौके पर संजीव मंदौला, ऋषिपाल उमरवास, रविंद्र सांगवान चरखी, लक्ष्मी बलौदा, देवेन्द्र बिगोवा, राजवंती कमोद, धर्मराज फौगाट, राकेश कलकल, राजेश फौगाट समसपुर, भुपेंद्र परमार, सलीम खान, प्यारे लाल लांबा, मा. महावीर छिल्लर, डाॅ. सुरेन्द्र डाला, भूप मांढी, संजीव चरखी, कृष्ण बिंद्राबन, धनसिंह कारी, विनोद मौड़ी, राजेंद्र सैनी, रामु डीपी, रविंद्र ढिल्लों रामबास सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।