May 7, 2024

जेजेपी कार्यकर्ताओं ने 34 किलो का केक काटकर मनाया उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Faridabad/Alive News: जननायक जनता पार्टी के कार्यकरताओं ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आमजन के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया वही सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लगभग 34 किलो का केक एक नन्ही बच्ची के हाथों कटवाया।

जजपा अध्यक्ष राजेश भाटिया ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री युवा दुष्यंत चौटाला का 34वां जन्मदिन आज रविवार को एनआईटी स्थित तिकोना पार्क व्यापार मंडल कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कंजक को अपनी गोद में लेकर देवी रूपी कन्या का हाथ लगवाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 34 किलोग्राम का केक काटकर उपमुख्यमंत्री के 34वें जन्मदिन पर संयुक्त रुप से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव किशन जाखड़ ठाकुर राजाराम पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनमोहन शर्मा डॉ अनीता शर्मा प्रदेश सचिव.आशुतोष गर्ग.मनोज गोयल सदस्य जिला ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड हरियाणा सरकार.डॉ दिनेश डागर. उमेश भाटी प्रदेश प्रवक्ता सतीश फोगाट हातमा अधाना ,मानिक मोहन शर्मा पृथला,अमर बजाज बंसीलाल कुकरेजा ,हरिराम किराड, कुलदीप तेवतिया ,दीपक चौधरी प्रेम कृष्ण आर्य. अधिवक्ता चंदन सिंह आदि शामिल थे।