June 6, 2026

जीवा पब्लिक स्कूल का 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 100% रहा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: 30 अप्रैल 2026 को फरीदाबाद के सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं का आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस साल भी स्कूल के सभी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट हासिल किया।

कुल 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 77 छात्र 10वीं और 82 छात्र 12वीं कक्षा के थे। सभी छात्र अच्छे अंकों से पास हुए, जिससे स्कूल और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

10वीं कक्षा में कुंजल और अवनी ने 97.4% अंक लेकर अपने-अपने संकाय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं कक्षा में विज्ञान से विनय ने 95.4%, ह्यूमैनिटीज़ में मोक्षा कोहली ने 97.6% और कॉमर्स में अनन्या सिंह और सिया ने 91.2% अंक प्राप्त किए।

कई विषयों में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए। कंप्यूटर एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में कुछ छात्रों ने 100% अंक भी प्राप्त किए।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।

इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या नरजीत कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।