May 12, 2024

हरियाणा एसआई भर्ती परीक्षा में जींद की छोरियों ने मारी बाजी, 12 लड़कियों ने पास की परीक्षा

Chandigarh/Alive News : हरियाणा पुलिस की एसआई भर्ती में जींद जिले की छोरियों ने शानदार परिणाम हासिल कर पूरे प्रदेश में जींद का नाम रोशन किया है। 65 पदों पर हुई एसआई की भर्ती में जींद की सबसे अधिक 12 लड़कियां पास हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दूसरे नंबर पर भिवानी रहा, जिसकी 11 लड़कियों ने यह परीक्षा पास की है। हरियाणा पुलिस के एसआई भर्ती का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ था। जिसमें सभी जिलों से लाखों लड़कियों ने यह परीक्षा दी थी। इसके परिणाम जींद जिले की लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान लाया है। जिसके चलते अकेले जींद से 12 लड़कियों ने यह परीक्षा पास कर जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत की मिसाल कायम की है। हालांकि जींद जिले को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक उचाना से सलोचना, पेगां से पूजा, कलौंदा खुर्द से अमरलता, डुमरखां खुर्द से सुदेश रानी, जींद की कृष्णा कॉलोनी से प्रीति, बडनपुर से सम्मी, धमतान साहिब से मनीतु, दनौदा से मनीषा, उचाना खुर्द से काफी, चंद्रलोक कालोनी से बबीता देवी, बागवनवाला से मधू और बहसुन से संतोषी देवी का चयन हुआ है।