May 5, 2024

झारखंड : आस्था के नाम पर लोग चलते है अंगारों पर

रांची : आस्था के नाम पर दहकते अंगारों पर चलने की बात तो आपने सुनी ही होगी। झारखंड के घाटशिला के बहरागोड़ा के भंडारशोल भुतेश्वर शिव मंदिर में लगने वाले सालाना उत्सव (गाजन) में लोग आग के ऊपर उल्टे लटक जाते हैं।

क्या है पूरा मामला…

Untitled-1

दरअसल, बुधवार को यहां के भंडारशोल भुतेश्वर शिव मंदिर में दो दिवसीय गाजन पर्व शुरू हुआ। इसी के दौरान भक्तों ने ऐसा किया। ऐसा करना, यहां परंपरा में शामिल है और सदियों से इस पर्व के दौरान भक्त अंगारों पर चलते हैं तो आग के ऊपर झूल जाते हैं। ऐसा करने से इन्हें जलन भी नहीं होती। लोगों का कहना है कि भगवान के आशीर्वाद की वजह से लोगों को ऐसा करने से कोई हानि नहीं होती है। भक्तों ने दहकते आग के अंगारे पर बारी-बारी से चलकर आस्था का परिचय दिया।