May 6, 2024

जे.सी. बोस ने किया राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद का आयोजन

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली संस्था ‘पर्यावरण संरक्षण गतिविधि’ के सहयोग से राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2022 का आयोजन किया। पर्यावरण गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केन्द्रित राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के अंतर्गत पर्यावरण चेतना और पर्यावरण स्थिरता विषय को लेकर समूह चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय के वसुंधरा ईसीओ-क्लब द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों के छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी रही। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। सत्र की अध्यक्षता कुलपति राज नेहरू ने की।

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 का आयोजन विश्वविद्यालय स्तर, क्षेत्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के आठ विजेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2021 को होने वाली क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी प्रकार, क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आधार पर 27 फरवरी 2022 को संसद भवन, नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा, दो विजेता विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से थे, जिनमें सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद से आभा कपूर और रावल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद से वर्तिका कंसल विजेता रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. हरीश कुमार, डॉ. साक्षी कालरा, डॉ. प्रीति सेठी, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रूपाली मदान, डॉ. सोमवीरबाजार, डॉ. अनीता गिरधर, डॉ. नवीश कटारिया और श्री मनीष गुप्ता ने योगदान दिया।