Faridabad/Alive News: जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एच.एस. मलिक के नेतृत्व में आज गुरुवार को एचसीएस से आईएएस प्रमोट हुए एडीसी सतबीर सिंह मान को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर मलिक ने कहा कि सतबीर सिंह मान ने फरीदाबाद जिले में कई पदों पर रहकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। लोगों की समस्याओं को भी इन्हें गंभीरता से सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कई एचसीएस अधिकारियों को प्रमोट कर आईएएस का दर्जा दिया है। इस अवसर पर टी.एस. दलाल, शिवराम तेवतिया, जितेंद्र चौधरी, रामरतन नरवत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

