Faridabad/Alive News: सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद की ओर से तीज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की कई महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें शशि मलिक, सुनीता मलिक, राजराणा, सरोज सिंह, आशा हुड्डा, राजमती ढिल्लो, डीटीपी रेणुका ढिल्लो, राज मलिक, अंजू चौधरी, मंजू, राखी, नीलम और सुशील राठी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन और हरियाली तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और झूले झूलने का आनंद लिया। साथ ही, खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से आपसी bonding को मजबूत किया गया।
रणदीप हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने कहा कि जब सभी लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो उसका आनंद और बढ़ जाता है। यह हमारी संस्कृति की असली पहचान है।
शिक्षाविद शशि मलिक ने कहा कि तीज जैसे त्योहार हमारी विविधता और एकता को दर्शाते हैं। साथ ही, उन्होंने महिला शिक्षा की जरूरत पर भी जोर दिया।
भाजपा नेत्री सरोज सिंह ने कहा कि त्योहारों के जरिए हमें देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ और महिलाओं ने मिलजुलकर तीज के पर्व को यादगार बना दिया।

