October 7, 2026

जाट समाज ने मनाई चौ. चरण सिंह की जयंती

Faridabad/Alive News : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-28 स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। पूर्व आईएएस अधिकारी व जाट समाज के प्रधान जयपाल सिंह सांगवान ने कहा कि किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह ने देश हित में बेहतर कार्य किए। देश को तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई और उनको क्रियांवित किया। गरीब, मजदूर व किसानों के हक के लिए उन्होंने देश में नए कानून बनवाकर परिवर्तन लाने का कार्य किया।

चौ. चरण सिंह ने कहा था कि असली भारत गांव में रहता है किसानों की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है, जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे, चाहे कितना भी अच्छा लीडर आ जाए और कितना ही बेहतर कार्यक्रम चलाया जाए वह देश तरक्की नहीं कर सकता। हरिजन, आदिवासी, भूमिहीन, बेरोजगार या जिनका पास कम रोजगार है और अपने देश के 50 फीसदी किसान जिनके पास केवल एक हेक्टेयर से कम जमीन है उन सब की तरफ सरकार को विशेष ध्यान देना होगा।

किसान इस देश का मालिक है लेकिन वह अपनी ताकत को भूल बैठा है। देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है जब उसका ग्रामीण क्षेत्र उन्नत हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय सकती अधिक हो। जयंती समारोह में महासचिव एचएस मलिक, उपाध्यक्ष आर.एस. दहिया, सबरजीत सिंह फौजदार, पूर्व आईपीस अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण, एच.एस. ढिल्लो, जितेंदर चौधरी, महिपाल सिंह, बिजेंद्र फौजदार, रामरतन नर्वत सहित अनेक सदस्य व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।