Faridabad/Alive News : सेक्टर-21 के श्रीराम माॅडल स्कूल में जन्माष्टी और स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छोटे – छोटे बच्चों ने अपनी – अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसमें नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर डांस, हरे कृष्ण हरे रामा गीत, आप्रेशन सिंदूर गीत पर बच्चों ने डांस किया, नुक्कड नाटक के माध्यम से आये अतिथि और विद्यार्थियों को जागरुक किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एकता ग्रोवर और अंकिता महेश्वरी ने किया।
स्कूल के अध्यापक और अध्यापिका ने कार्यक्रम को तैयार करने में बच्चों के साथ मेहनत की और उनका आभार प्रकट करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल डाॅ अमृता ज्योति ने कहा कि यह अभिभावकों के सहयोग और बच्चों कि मेहनत से खुबसूरत बना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताया है कि यह आजादी मुफ्त में नही मिली है। इस के लिए शहीदों ने बहुत बड़ी किमत चुकाई है। इसलिए बच्चों को हमेशा आजादी की इज्जत करनी चाहिए। कई बच्चे आज आजादी का बहुत गलत उपयोग कर रहे है जोकि बहुत गलत है।
प्रिंसिपल डाॅ अमृता ज्योति ने आगे बताया कि जन्माष्टमी केवल एक दिन नही मनाई जानी चाहिए। इसे मनाने का मकसद यह है कि बच्चों को श्रीकृष्ण और भागवत गीतामें दिए गए उनके ज्ञान के बारे में पता चले ताकि बच्चे उस ज्ञान को अपने जीवन में प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में सुबह प्रार्थना में बच्चों को रोजाना श्रीमद्भागवत गीता का तत्व सार हरे कृष्णा हरे रामा का जप भी कराया जाता है और उन्हें यह जाप अपने घरवालों से करवाने के लिए भी कहा जाता है ताकि बच्चों को यह पता चले कि श्रीकृष्ण का युवाअवतार में आने का क्या उद्देश्य था।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में पूनम सिंह, रजनी जुग्गल, अनीता सेठी, मीनाक्षी टंडन, दीपिका सहगल, जसकीरत कौर, कंचन भाटिया, पूजा अरोड़ा, भावना शाह, मनोरमा शर्मा, मेघा वालिया, नेहा सबरवाल, सुखविंदर कौर, संगीता सचदेवा, सुमन मल्होत्रा, तरनबीर कौर, मंजोत कौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

