October 27, 2026

जनहित सेवा संस्था ने मलेरना स्कूल में किया पौधारोपण

Faridabad/Alive News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय के अध्यापकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी समरदेशवाल ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पौधे लगाने के साथ – साथ उनकी परवरिश करना भी बहुत जरूरी है। संस्था के प्रधान संतसिहं हुड्डा ने कहा वृक्ष धरती का आभूषण है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, संजय शर्मा, शिवेंद्र, राकेश कुमार, बलवीर, मंजीता रानी, मिंकल रानी, प्रवीण कुमार, विश्ननी , सुनीता, मैना ने पौधारोपण में विशेष सहयोग कर अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर संस्था की टीम के साथ गांव के गणमान्य व्यक्ति व स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।