October 2, 2024

अथिया शेट्टी के लहंगे को बनाने में लगा 1 साल से भी ज्यादा का समय

23 जनवरी को कपल ने बड़े ही साधारण तरीके से लिमिटेड मेहमानों के बीच ही शादी संपन्न कराई थी। वही अथिया और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस अब उसपर जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन इस बीच लोगों की नजरें अथिया की लहंगे पर जा रुकी हैं। ऐसे में लहंगे को लेकर कुछ और एहम राज हम आपको आज के इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

दुल्हन अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इस लहंगे को फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। दूसरी ओर, केएल राहुल आइवरी शेरवानी और मैचिंग दोशाला में काफी हैंडसम नजर आए। इस लहंगे को तैयार करने में अनामिका खन्ना को दस हजार घंटे और 416 दिन का वक्त लगा था। डिजाइनर ने अपनी पूरी टीम के साथ इसे मिलकर अथिया शेट्टी के लिए खास अंदाज में तैयार किया था। यह लहंगा पूरी तरह से हाथ से बुना हुआ था और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया है।घूंघट और उसका दुपट्टा रेशम के धागों से बना है।

एक्ट्रेस ने इस गुलाबी लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने इसे पोलकी नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, मैचिंग कड़े और अनोखे कलीरे के साथ पेयर किया। उन्होंने डैवी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया था। वही कपल की शादी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां सभी लोग दूल्हा-दुल्हन को बधाई के साथ-साथ ढेरो प्यार लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में साउथ इंडियन टच दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिर इस दौरान मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन परोसा गया। खाने में नॉर्थ के साथ-साथ साउथ इंडियन व्यंजनों को भी शामिल किया गया। शादी के वेन्यू पर कई क्रिकेटर्स को स्पॉट किया गया। इसमें वरुण, इशांत शर्मा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।