September 24, 2026

सिंचाई विभाग ने शुरु की नालो की सफाई

Faridabad/Alive News: बुढ़िया नाले सें पानी निकासी के लिए सबसे अब सिंचाई विभाग ने अब एहम कदम उठाकर नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया है। यह नाला अरावली की पहाड़ी से शुरू होता और यमुना नदी में जाकर मिल जाता है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने शहरी क्षेत्र में अपना काम पूरा कर दिया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में नालो की सफाई पर ध्यान नही दिया। यह काम सिंचाई विभाग के अधीन आता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का अभियान पूरे जोर से चलाया जा रहा है। यह नाला बड़खल, एनएचपीसी, सेक्टर-32. ऐतमादपुर, तिलपत, बादशाहपुर, टिकावली, भूपानी, ढाढर, महावतपुर, चकमजई, कांवरा, डूंगरपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर आदि गांव से होकर गुजरता है। दावा है कि पूरे नाले की सफाई का काम 30 जून 2025 से पहले खत्म कर दिया जाएगा।

प्रशासन की कार्य में तेजी:
मानसून के दौरान शहर में होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर इस बार प्रशासनिक अधिकारी ज्यादा गंभीर हैं। सभी सबंधित विभाग नाले व ड्रेन की सफाई में लगे हैं। नगर निगम व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा सीवर लाइन और वर्षा पानी निकासी की लाइन की सफाई का काम करवा रहे है। जिला उपायुक्त भी इस मामले पर बेहद गंभीर प्रतिक्रिया दी हैं। खुद नालों की सफाई की देखरेख कर रहे है।