May 17, 2024

डीएवी स्कूल-49 में मनाया जन्माष्टमी पर्व के साथ अलंकरण समारोह

Faridabad/Alive News : सेक्टर-49 के डी.ए.वी स्कूल में प्रधानाचार्य राजन गौतम के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और अलंकरण समारोह बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 में प्रधानाचार्य राजन गौतम के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। गायत्री मंत्र और प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सपना सूरी ( अध्यक्ष रेडियो महारानी, 89.6FM, अंतरराष्ट्रीय डिजिटल रेडियो ) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया, सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना पर बच्चों ने नृत्य किया।

उसके पश्चात के विद्यार्थियों ने योग के अनेक आसनों का प्रस्तुतिकरण किया, प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने ‘ I am so happy’ गीत प्रस्तुत किया और अपनी मधुर आवाज से समा बाँध दिया। तत्पश्चात कक्षा दूसरी के बच्चों ने ‘मैजिक शो’ से अभिभावकों और सबका मनोरंजन किया, अभिभावकों ने तालियों द्वारा नन्हें मुन्हें बच्चों का मनोबल बढ़ाया, उसके बाद भगवान कृष्ण के जीवन की कुछ झलकियां एक नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथि सपना सूरी ने बच्चों को नेतृत्व की क्षमता के विकास हेतु उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य राजन गौतम की सादगी, कर्मठता, लगन एवं दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।

मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद बच्चों के नृत्य ‘चक धूम धूम ‘ ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात कक्षा पाँचवी के हेड गर्ल, हेड बॉय और चारों हाऊस ( अलकनंदा, एवरेस्ट, हिमालय, नीलगिरी) के कप्तान और उपकप्तान का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें उनकी जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई। उसके बाद ‘ब्राज़ील’ गाने पर थिरकते हुए बच्चों के क़दमों ने सबकी ताल से ताल मिला दी।

अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभी अथितिथियों का धन्यवाद किया गया। डीएवी गान , राष्ट्रगान और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।