September 21, 2024

पुलिस ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी रहे पूर्व बसपा विधायक को सजा देने के बजाए की खानापूर्ति

Lucknow/Alive News : बदायूं के बिल्सी की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म कांड साल 2008 का सबसे चर्चित मामला रहा। उस दौरान प्रदेश में बसपा सरकार थी और योगेंद्र सागर बिल्सी से बसपा विधायक थे। छात्रा पूरे 24 दिन तक लापता रही। इसके अलावा आरोपियों ने दिल्ली और लखनऊ में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया गया। 25वें दिन पुलिस ने उसको नाटकीय ढंग से बरामद करना दिखाया। इसके बावजूद छात्रा के पिता ने हार नहीं मानी और अंजाम सजा तक पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्सी निवासी छात्रा कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। मुकदमे के अनुसार आरोपी नीरज शर्मा उर्फ मीनू छात्रा का रिश्तेदार था। उसका उसके घर आना जाना था। तेजेंद्र सागर मीनू का दोस्त था। वह भी छात्रा के घर आता-जाता था। कॉलेज आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वह कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुका था। इस पर छात्रा ने अपने परिवारवालों से उसकी शिकायत करने की बात कही, जिससे आरोपी उससे चिढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2008 को छात्रा अपनी सहेली के घर नोट्स लेने जा रही थी। इसी दौरान नीरज शर्मा उर्फ मीनू और तेजेंद्र सागर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। उसे नशा सुंघाकर लखनऊ ले जाया गया। आरोप था कि दोनों आरोपियों ने उसे लखनऊ में बंधक बनाकर रखा। लखनऊ और दिल्ली ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इधर परिवार वाले छात्रा को बरामद कराने की पुलिस से गुहार लगा रहे थे। लेकिन पुलिस सत्तापक्ष के दबाव में रही। इससे पुलिस ने केवल नीरज शर्मा उर्फ मीनू और तेजेंद्र सागर के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज की। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर का नाम छात्रा ने अपने बयानों में लिया। इसके आधार पर न्यायालय ने संज्ञान लिया और योगेंद्र सागर के खिलाफ परिवाद दर्ज कर केस की सुनवाई की गई।