May 5, 2024

आंतरिक शक्ति जीत में होगी मद्दगार : सुधांशु जी महाराज

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित हूड्डा मैदान में आयोजित परम पूज्य सुधांशु महाराज के सत्संग में हजारो की भीड़ प्रवचनो का लाभ उठा रही है। अपने प्रवचनो में श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि अगर मनुष्य आंतरिक रूप से शक्तिवान है तो उसकी जीत निश्चित है। मनुष्य के पास इच्छा शक्ति, एकाग्रशक्ति व संकल्प शक्ति का होना अनिवार्य है। अगर आप किसी भी काम को एकाग्र होकर करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी भी तरह की जीवन शैली को अपनाने के लिए 21 दिन का अभ्यास अनिवार्य है। इसके बाद वह आदत बन जाएगी।

सदगुरु महाराज ने एकता का एक बड़ा उदाहरण दिया कि मिट्टी से इंटए ईंटों से घर और घर सदस्यों की एकता से घर स्वर्ग बन जाता है। उन्होंने कहा कि जहां से भी कुछ अच्छाई मिले तो उसे ले लें। बीते हुए बुरे वक्त को बार-बार याद न करें। अंत मेे महाराज ने शुभाषीश देते हुए कहा कि मस्त रहों, व्यस्त रहो। मगर अस्त व्यस्त मत रहो और मांग बंदे मांग उस भगवान से क्या मिलेगा, मांग कर इंसान से नामक भजन द्वारा प्रथम दिन के सत्संग का समापन किया गया।

सत्संग में ऋषि अग्रवाल, वीएस डागर, कुलदीप सिंह, एस के चड्ढा, मानचन्द्र, राकेश भडना, बबलू, राजेन्द्र भारती करनाल, हुकम सिह दहिया, योगेश शर्मा,ज्योति शर्मा, बी नटराज, सीमा क्षेत्रपाल, विद्या देवी, दीलिप सिंह, महेश तनेजा, सलोनी सिंह, तरूण शर्मा, मनोज भारद्वाज, दीपक मुखी, अनुराग शर्मा, धीरज कुमार, पंकज ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।