May 18, 2024

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की हालत बेहद नाजुक, गाड़ी में गोलियों से भूना

Bahadurgarh/Alive News: हरियाणा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।