September 7, 2026

भाईचारे को कायम रखने के लिए इनेलो देगी इफ्तार पार्टी

Gurgaon\Alive News : 1 वर्षों पहले चौ0 ओमप्रकाश चौटाला जी ने रमजान के इस पवित्र महीने में रोजदार भाईयों के रोजे खुलवाने की जो रीत चलाई थी उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी द्वारा इस बार आगामी 3 जुलाई रविवार को पुन्हाना स्थित अनाज मण्डी में बड़े स्तर पर रोजा ए इफ्तयार पार्टी का आयोजन कर रही है। उक्त जानकारी इनेलो के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत ने प्रैस के नाम जारी अपने बयान में दी।

4

उन्होंने बताया कि अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बन्द कमरों या होटलों में सीमित स्तर पर इस दावत को करते हैं परन्तु इंडियन नैशनल लोकदल का यह आयोजन बन्द कमरों में ना होकर खुले आसमान के नीचे बड़े स्तर पर होता है जिसमें हजारों रोजेदार भाई हिस्सा लेते है। उन्होंने बताया कि आगामी आयोजन में इनेलो के वरिष्ठ नेता एंव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौ0 अभय सिंह चौटाला जी, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा जी, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास, पूर्व मंत्री शकरूल्ला खान, जिलाध्यक्ष बदरूददीन चैयरमैन, विधायक जाकिर हुसैन, विधायक नसीम अहमद, विधायक केहर सिंह रावत सहित अन्य इनेलो के वरिष्ठ नेता रोजेदार भाईयों के बीच आकर इस पावन अवसर पर रोजा खुलवायंगे एंव उनको मुबारकबाद देंगे।