September 30, 2026

छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्तूबर तक भेजनी होगी विद्यार्थियों की जानकारी

Faridabad/Alive News: जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व बीपीएल के अंतर्गत आने वाले पात्र छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने 30 अक्तूबर तक सभी राजकीय विद्यालयों से छात्रों की जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिया है।

विद्यालयों को छह महीने की जानकारी वन स्कूल एप पोर्टल पर 30 अक्तूबर तक अपलोड करनी होगी। इससे सभी पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सकेगी। विभाग ने विद्यालयों से दूसरी तिमाही की जानकारी मांगी है, ताकि उपस्थित छात्रों का सही आकलन हो सके। किसी भी स्कूल को जानकारी अपडेट करने में तकनीकी समस्या न आए, इसके लिए विभाग ने हैल्पलाइन नंबर जारी किया है। संबंधित स्कूल 0172-5049801 हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।