June 9, 2026

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

New Delhi/Alive News: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर इस समय सारणी को देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 अगले महीने, यानी 26, 28, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। सभी दिनों की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईएफएस की मुख्य परीक्षा भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 150 होने की उम्मीद है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।