Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिससे जिले के बड़े व्यापारियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल इनकम टैक्स की टीमें सभी ठिकानों पर जांच में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग ने शहर में करीब 25 अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य कारोबारी शामिल हैं।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस कारण से की गई है। विभागीय अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े कारणों और निष्कर्षों की जानकारी देंगे।

