August 25, 2026

पन्हैड़ा कलां में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Faridabad/ Alive News : बल्लबगढ़ के पन्हैड़ा कलां में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धेय श्री अत्रि जी महाराज के मुखारबिंद से कथा वाचन किया जा रहा है। समस्त विश्व कल्याण, वैश्विक शांति और सर्व समाज के अभ्युदय एवं उत्थान के लिए यह कथा 21 से 28 मार्च तक भव्य आयोजन जारी रहेगा।

प्रथम दिन बड़ी संख्या में धूमधाम के साथ सभी ग्राम समाज के लोगों ने भव्य कलश यात्रा गांव में निकाली गई। गांव में जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। कथा का आयोजन शिव मंदिर, पन्हैड़ा कलां में किया जा रहा है।