April 19, 2024

कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए RSS दे रहा जागरूकता का प्रशिक्षण

Faridabad/Alive News : कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओ को देखते हुए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन सूर्य बस्ती और वेदव्यास बस्ती के स्वयं सेवको के लिए तथा सेक्टर- 8 बस्ती के नागरिको को कोरोना की तीसरी लहर से बचाओ की सावधानी बरतने हेतु रखा गया। इस कार्यक्रम में फोर्टिस होसपिटल के डॉक्टर हृदय विशेषज्ञ कमल गुप्ता ने लोगो को अपने को फिट रखने हेतु जानकारी दी।

लोगो के बीच रखना बताया। लोगो को डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे। फल, सलाद, दाल, हरी सब्जी का अच्छा सेवन करे। अपने शरीर की शर्करा स्तर एवं रक्त चाप का विशेष ध्यान रखे। उपस्थित लोगो ने अपने अपने प्रश्न पूछे। आजकल गेहू का उत्पादन देश में बढ़ाया गया। गेहू में प्रोटीन चौदह प्रतिशत होती है। अब शून्य प्रतिशत है। इसीलिए गेहू में जौ या चना मिलाकर उसका आटा खाये। तभी सभी स्वस्थ्य रहेंगे।

अंत में डॉक्टर हृदय विशेषज्ञ कमल गुप्ता ने कहा सभी लोग ठीक से रहे। इस कार्यक्रम में संजय गुप्ता , गिरीश शर्मा, योगेंद्र अग्रवाल, श्याम सिंह, सुखपाल अम्बावता, समर्थ यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों के लिए पेंटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।