May 17, 2024

इन राज्यों में तेज हवा चलने के साथ हो सकती है बूंदाबादी

New Delhi/Alive News : मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान अधिक रहने और हवा की तेज रफ्तार के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में मध्यम श्रेणी से सुधार की उम्मीद जताई है। 24 मार्च से हवा की रफ्तार में कमी से हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब होने की आशंका जताई गई है।