Faridabad/Alive News: श्याम सेवा परिवार खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 में चल रही नौ दिवसीय रामकथा में शनिवार को विशेष आयोजन हुआ। कथा प्रतिदिन सायं तीन बजे से प्रारंभ होती है, जिसमें चित्रकूट से पधारे कथा वाचक कृष्ण प्रताप तिवारी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर भक्तों को राम कथा का रसपान करा रहे हैं। आज के प्रसंग में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन हुआ।
इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंडल “कैली धाम “की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। मंडल के वरिष्ठ सदस्य पवन वशिष्ठ, प्रधान पारसमल एवं महासचिव मुकेश वर्मा कार्यकारिणी के साथ उपस्थित होकर के व्यासपीठ पर पहुंचकर सम्मान अर्पित किया और कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम का जन्मोत्सव प्रसंग था, ऐसे में हनुमान मंडल का आना तो स्वाभाविक ही था। कथा श्रवण कर सभी को अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। कथा में मुख्य रूप से श्रवण करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ,पूर्व विधायक नीरज शर्मा, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रेम पसरिचा, डॉक्टर रक्षित वशिष्ठ आदि लोगों ने कथा श्रवण की और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र युगों युगों तक हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा l कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में राकेश माहेश्वरी, राजेश शर्मा , मधुसूदन मटोलिया,कैलाश जोशी, योगेश तिवारी , मदन गोपाल बंसल ,ललित गर्ग, राजेंद्र मुंदडा अशोक शर्मा ,बुधराम शर्मा, घनश्याम आहूजा ,रामानंद राठी ,हनुमान प्रसाद, पवन जोशी घीसाराम खंडेलवाल वासुदेव आदि अमित शर्मा ने मंच संचालन किया
कथा में मुख्य यजमान के रूप में श्याम सेवा परिवार के प्रधान और उद्योगपति कैलाशचंद शर्मा धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ श्याम सेवा परिवार और संकट मोचन हनुमान मंडल के सभी सदस्यों का सहभागिता रही और रामकथा का वातावरण पूरे परिसर में भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

