March 7, 2026

नाला ढूंढने के चक्कर में स्मार्ट सड़क का फुटपाथ किया बर्बाद

Faridabad/Alive News : विभागीय तालमेल के अभाव में अक्सर सरकारी पैसे की बर्बाद हाेती है। एक विभाग दूसरे विभाग के अधिकारियाें की मदद नहीं कर रहे। बल्कि इंतजार करते हैं काम बिगड़ने का। कुछ ऐसा ही हुआ है बड़खल स्मार्ट राेड के साथ। सड़क किनारे फुटपाथ के नीचे करीब दाे दशक पुराना नाला दबा है, जाे ठप पड़ा था। स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की और से नीला की और कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। इस वजह से सेक्टर -21ए , बी, सी, डी सहित अन्य आसपास के सेक्टराें में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही थी।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण काे नाला ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पता चला कि स्मार्ट राेड के फुटपाथ के नीचे से नाला है। यहां कही पर भी मैनहाेल भी नहीं बनाए गए थे। अब इस फुटपाथ काे ताेड़कर नाले की सफाई कराई जा रही है। अभी कई और जगह से फुटपाथ ताेड़ना हाेगा। सवाल यह है कि यदि स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के अधिकारियाें में तालमेल हाेता ताे पहले ही मैनहाेल बना दिए जाते, जिससे फुटपाथ ताेड़ने की जरुरत नहीं पड़ती। अब दाेबारा फुटपाथ काैन लगाएगा, यह तय नहीं है। गुजरने वाले लाेगाें काे परेशान झेलना हाेगी। इस नाले में अरावली पहाड़ी का पानी आता था, यह दशकाें पुराना नाला है जाे बड़खल से शुरु हाेता हैं। इस नाले में मानसून के दाैरान अरावली पहाड़ी से पानी बहकर आता था। बड़खल व अनखीर गांव का पानी भी इसी नाले में बहता था। यहां से नाला अनखीर गाेल चक्कर के पास से सेक्टर- 21ए हाेते हुए बड़खल रेलवे पुल के नीचे से गुजर रहा है। यहां से दिल्ली – मथुरा हाईवे काे पास से गुजरते हुए बड़खल स्मार्ट राेड़ के नीचे से है।

यह स्मार्ट राेड दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाकर मिलती है। इसलिए नाला भी वहीं तक है। इसलिए नाला भी वहीं तक है। एक्सप्रेसवे से यह नाला आगे मवई ड्रेन तक जाता है। मवई ड्रेन आगे बुढ़िया नाले में मिलती है और बुढ़िया नाला सीधा यमुना नदी तक जाता है।

क्या कहना है अधिकारी का

पहले ताे कई दिन तक यह नाला मिला ही नहीं। काफी मशक्कत के बाद नाला ढूंढ़ा ताे यह पूरी तरह से ठप पड़ा था। इसे चालू करने के लिए कई जगह ताेड़फाेड़ करनी पड़ी है। नाला जल्द चालू कर दिया जाएगा। फुटपाथ दाेबारा काैन बनाएगा। इस बारे में जल्द तय किया जाएगा।

  • विशाल बंसल , मुख्य अभियंता, एफएमडीए।