March 7, 2026

वार्ड 6 नाला सफाई के नाम पर पुलिया तोड़ी और मरम्मत करना भूल गए अधिकारी

Faridabad/Alive News: नाला सफाई के नाम पर पुलिया तो तोड़ दी पर शायद अधिकारी उस पुलिया को सही करना भुल गए जो उनकी लापरवाही के दर्शाता है। इस टूटी हुई पुलिया के कारण लोगों को यहां से जाने आने में काफी परेशानी होती है।

वार्ड नं 6 स्थित पर्वतीय कालोनी खंड बी को जाने वाली एक मात्र पुलिया को छह महीने पहले नाला सफाई करने के लिए तोड़ दिया गया था। नाले की सफाई तो हुई नहीं लेकिन इस बनी हुई पुलिया को तौड़ दिया। यह नाला आज भी कूड़ा और करकट से लबालब भरा हुआ है। इस मार्ग से पानी के टैंकर जाना तो दूर की बात रही लोगों का यहां से निकलना ही काफी हो रहा है।

खंड बी में इस रास्ते से निजी पानी के टैंकर प्रवेश करते थे लेकिन यह जब से पुलिया टूटी है लोगों को उनके घर पर पानी नही मिल पा रहा है और लोगों को मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है।

क्या कहना है स्थानीय निवासी का 

इस पुलिया को छह महीने पहले नाले की सफाई के लिए तोड़ा गया था, लेकिन काम खत्म होने के बाद भी इसे दोबारा नहीं बनाया गया। कई बार पार्षद को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

– सुनिल देंगड़ा, स्थानीय निवासी 

यह पुलिया खंड बी तक जाने के लिए एक मात्र मार्ग है। अब जब यह पुलिया टुटी गई है तो पानी के टैंकर लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रहे है और पानी लेने के लिए लोगो को मुख्य सड़क पर जाना पड़ रहा है।

– रत्नपाल चौहान, स्थानीय निवासी 

क्या कहना है एक्शन का 

 हमें जानकारी नहीं थी कि यहां पुलिया टूटी हुई है। अब जब हमें इस बात की जानकारी मिली है, तो जल्द ही नाले और पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

– सतपाल, एक्शन