April 7, 2025

रेखदेख के अभाव में जनता का ढाई कराेड़ रुपया हुआ कचरे में तब्दील

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ शहर के लाेग अपना स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए सैर कर सकें, इस उदेश्य से सिंचाई विभाग के बल्लभगढ़ रजवाहे के साथ दादा – पाेता साइकिल ट्रैक बनवाया गया था, पर रेखदेख के अभाव में यह पूरी तरह से कचरा से ढ़का हुआ है।

हालत अब, यह है कि पता नहीं चलता कि यहां काेई ट्रैक भी बना हुआ है। ट्रैक बनाने का मकसद यह था कि शहरवासी जाे अपने काे फिट रखने के लिए सुबह – शाम साईक्लिंग करते हैं, वह लाेग सड़काे पर साइकिल न चलाएं, जिससे अक्सर वह दुर्घनाग्रस्त हाे जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं हाे भी चुकी थी।

इस पर लाेगाें ने तत्कालीन मंत्री व एंव माैजूदा विधायक मूलचंद शर्मा से साइकिल ट्रैक बनवाने की मांग की थी। मांग काे सही मानते हुए तब मंत्री ने सिंचाई विभाग से कह कर बल्लभगढ़ रजवाहे के साथ अक्टूबर – 2022 में ट्रैक बनाने की याेजना तैयार की। इस याेजना के लिए सिंचाई विभाग काे नगर निगम ने ढाई कराेड़ रुपये दिए।

यह ट्रैक सेक्टर-दाे, 64, 65 और 62 हाेते हुए दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे तक बनाया गया है। ट्रैक की लंबाई पांच किलाेमीटर है। ट्रैक का उदघाटन 23 जनवरी – 2023 काे कर दिया गया, शुरुआत में ताे यहां लाेग साइक्लिंग करते नजर आए पर अब यह बदहाल हाे रहा है। ट्रैक पर कूड़ा पड़ा रहता है। काेई झाडू लगाने वाला भी नहीं है। यह पूरी तरह से कचरा से ढ़का हुआ है। इस तरह से ऐसा लगता है कि अगर इस पर ध्यान न दिया गया ताे इस पर खर्च किए गए ढाई कराेड़ रुपये आगे जाकर मिट्टी हाे जाएंगे।

क्या कहना है लोगों का
स्थानीय आरडब्ल्यूए काे यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए। निगम के सहयाेग से व्यवस्था भी ठीक करवाएं, ताकि इस लाभ उठाया जा सके।
-तरुण सिहं, स्थानीय।

साइकिल ट्रैक बनवाने के पीछे उदेश्य ताे सही था, सफाई करवा कर यहां साइकिल चलाने वालाें काे ट्रैक का लाभ उठाना चाहिए।
-गणेश शर्मा, स्थानीय।

साइकिल ट्रैक की साफ सफाई करने के लिए स्वयं सेवी संगठनाें काे आगे आना चाहिए। क्याेंकि विभाग का यह काम नहीं है।
-अरविंद शर्मा, उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग।

जल्दी ही आरडब्ल्यूए की बैठक बुलाई जाएगी और उनके साथ साइकिल ट्रैक के रख – रखाव काे लेकर चर्चा की जाएगी।
-मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक।